पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

दो पहिया वाहनों की जांच कर चालक से जुर्माना वसूला

बाराहाट. थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग पर थाना के समीप वाहनों की लगातार चार दिनों से सघन जांच-पड़ताल की जा रही है. रविवार को भी दर्जनों दो पहिया वाहनों की जांच कर चालक से जुर्माना वसूला गया. वाहन चेकिंग को देखकर दो पहिया वाहन चालक इधर-उधर भागते नजर आये. जो वाहन चालक हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, जूता एवं गाड़ी से संबंधित सभी कागजात लेकर नहीं चल रहे थे, उनसे जुर्माना वसूलते हुए थानाध्यक्ष के द्वारा सख्त हिदायत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >