महिला के मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस, आवेदन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार.

महिला के मौत मामले की जांच में जुटी पुलिस,

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनियाडीह गोड़ा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के दूसरे दिन भी पुलिस आवेदन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार में रहे. पुलिस पदाधिकारी के अनुसार घटना के दूसरे दिन देर शाम तक परिजन के द्वारा थाना में आवेदन देने के लिए आने की बात कही जा रही थी. लेकिन खबर लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ ही आगे की कार्यवाही की जायेगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. मालूम हो कि धनियाडीह गांव निवासी आनंदी यादव की अमृता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल में रहती थी, जबकि उसके पति आनंदी यादव कोलकाता में रहकर मजदूरी करते हैं. बुधवार की सुबह अमृता देवी की मौत की खबर सामने आयी. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >