खगड़ा में इनोद हत्याकांड मामले में पुलिस की हाथ खाली

खगड़ा में इनोद हत्याकांड मामले में पुलिस की हाथ खाली

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव में इनोद पासवान हत्याकांड के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. सभी आरोपी फरार रहते हुए मृतक के परिजनों को तरह-तरह से धमकी दे रहे हैं. जिसके कारण मृतक के परिजनों में भय और दहशत का माहौल है. विदित हो कि खगड़ा गांव में एक सप्ताह पूर्व ही जमीन विवाद को लेकर इनोद पासवान को उसके ही बड़े भाई विनोद पासवान ने अपने पुत्र के साथ लाठी डंटा के साथ मारपीट कर हत्या कर दिया था. जब उसके दो पुत्रवधू सुमन देवी और करीना देवी अपने ससुर को बचाने के लिये दौड़ी तो उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया था. जिसके बाद दोनो जख्मी का इलाज फुल्लीडुमर पीएचसी में कराया गया था. घटना के बाद मृतक के पुत्र के बयान पर अपने ही पिता के बड़े भाई विनोद पासवान चचेरे भाई रजनीकांत पासवान, बिहारी पासवान और वीरू पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जहां दर्ज प्राथमिकी के सप्ताह दिन से ज्यादा समय बीत गये बावजूद अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >