अवैध बालू तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

अवैध बालू तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बौंसी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी

बौंसी.

अवैध बालू तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बौंसी पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक बालू तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी अनीश बिहारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कैरी दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर ले जा रहे गाजियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय सरजू प्रसाद यादव के 35 वर्षीय पुत्र प्रेम मोहन उर्फ प्राणमोहन यादव को गिरफ्तार किया गया. लिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बालू माफिया सक्रिय हैं और लगातार अवैध बालू तस्करी की जा रही थी. इस मामले में बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >