जनगणना 2027 : पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का निर्देश

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का शुक्रवार को प्रखंड अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का शुक्रवार को प्रखंड अपर चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाल कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया. बताया गया कि सर्किल संख्या 26 एवं 27 के अंतर्गत बैदपुर पंचायत के चकरतनी और सिलौटा गांव में चल रहे जनगणना कार्य के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना खंड संख्या 185, 186, 187 एवं 189 का क्षेत्र भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक प्रगणक द्वारा हुई त्रुटि का सुधार कर सीएमएमएस पोर्टल पर गणना कार्य का डेटा अपलोड किया गया है. वहीं, यह भी देखा गया कि कुछ प्रगणकों ने अब तक केवल कागज पर मकान गणना कार्य पूरा किया है, जबकि पोर्टल पर डेटा अपलोड शून्य है. अपर चार्ज पदाधिकारी ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि आज तक कम से कम 40 से 50 गणना संबंधी डेटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. साथ ही पर्यवेक्षकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिदिन भ्रमण करते हुए कम से कम 20 से 30 घरों की गणना कराकर उसका डेटा पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित कराएं. इस मौके पर पर्यवेक्षक शुभम कुमार भगत, अक्षय कुमार, प्रगणक गुलफराज अंसारी, वंदना कुमारी, श्रवण कुमार, स्वतंत्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >