विशेष सहयोग शिविर को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में 19 मई से आयोजित होने वाले विशेष सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में 19 मई से आयोजित होने वाले विशेष सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बैदपुर पंचायत में प्रस्तावित विशेष सहयोग शिविर के पूर्व शुक्रवार को पंचायत में विशेष कैंप लगाया गया. कैंप में विशेष कार्य पदाधिकारी, खेल विभाग पटना के राजन कुमार, बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. बताया गया कि कैंप के माध्यम से पंचायत की आम जनता से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि कैंप में प्राप्त आवेदनों की समस्याओं का समाधान कर शिविर के दौरान लाभुकों को लाभ प्रदान किया जाएगा. कैंप में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 01, राशन कार्ड से संबंधित 04, राजस्व विभाग से संबंधित 03, लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन से संबंधित 01 तथा पुलिस विभाग से संबंधित 01 आवेदन शामिल हैं. इस मौके पर बीपीआरओ सुरेन्द्र कुमार पाल, सीडीपीओ मीना कुमारी, पीओ अब्दुल गफूर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एकता भारती, डीईओ मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >