बेलहर में नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों की कुर्की-जब्ती

Banka Police Action : बेलहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 3 आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की गई, जबकि एक ने तत्काल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

Banka Police Action : बेलहर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाया. एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों के विरुद्ध जारी कुर्की वारंट का अनुपालन किया गया.

तरीमंझगाय गांव में पुलिस की दबिश

पुलिस टीम जब नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में तरीमंझगाय गांव पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया. बेलहर थाना कांड संख्या-63/04 के नामजद अभियुक्त कुंज बिहारी मिश्र, मदन गोपाल, भगवती देवी और गंगा कुमारी के घर पुलिस ने छापेमारी की.

एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, तीन घरों की हुई कुर्की

पुलिस के पहुंचते ही अभियुक्त कुंज बिहारी मिश्र ने तत्काल आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे मदन गोपाल, भगवती देवी और गंगा कुमारी के घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

दूसरे मामले में नहीं हुई कुर्की

पुलिस साहेबगंज बाजार के एक अन्य मामले के अभियुक्त के घर भी कुर्की करने पहुंची थी. हालांकि परिजनों ने बताया कि संबंधित अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रिकॉल आवेदन दे चुका है. इसके बाद उस मामले में कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई.

उपथानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी न्यायालय के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >