सुईया पुलिस ने कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सुईया थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के दुअरसार गांव में छापेमारी कर कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

कटोरिया. सुईया थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के दुअरसार गांव में छापेमारी कर कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान दुअरसार गांव निवासी बीस वर्षीय युवक नीतीश कुमार के रूप में हुई है. इस कार्रवाई का नेतृत्व सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा 112 नंबर पर कॉल करके गुप्त सूचना दी गयी थी कि दुअरसार गांव निवासी नीतीश कुमार द्वारा हथियार लहराकर क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल कायम किया जाता है. सूचना के सत्यापन में पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >