पुलिस ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार

जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के शवयजोर गांव से पुलिस ने एक शराबी व तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया

बेलहर.

जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के शवयजोर गांव से पुलिस ने एक शराबी व तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव निवासी सरयु यादव शराब के नशे में शवयजोर गांव में हो हंगामा कर रहा था. पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे आर्थिक जुर्माना भुगतान के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. वहीं शवयजोर गांव से ही पुलिस ने वन विभाग के तीन वारंटी अभियुक्त गणेश मरांडी, महेश मरांडी व दूसरा गणेश मरांडी को गिरफ्तार किया है. वहीं बेलहर पुलिस ने भी एक अभियुक्त व एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिसमें थाना कांड संख्या 526/23 के नामजद अभियुक्त तारापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सकलदेव कुमार उर्फ बिहारी को उसके घर से गिरफ्तार किया. वहीं वारंटी अभियुक्त बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव का रामकुमार मंडल के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे पूर्व के मामले में फरार रहने के कारण न्यायालय से जारी वारंट पर उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >