फरार वारंटी प्रेम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गिरफ्तार पंजवारा. थाना क्षेत्र के एक पुराने कांड में न्यायालय ने फरार घोषित वारंटी प्रेम कुमार झा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की और आरोपी को मंगलवार की देर रात उसके पैतृक गांव कमलपुर से धर दबोचा. आरोपी फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में कई बार दबिश दे चुकी थी, लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जाता था. इसी क्रम में पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि प्रेम कुमार झा गुपचुप तरीके से अपने गांव आया हुआ है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि वारंटी को बांका न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >