पोक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

रजौन पुलिस ने गुरुवार को पोक्सो एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है

बांका/रजौन. रजौन पुलिस ने गुरुवार को पोक्सो एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार, साकिन नवटोलिया का रहने वाला है. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित लंबे समय से पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस को उसके संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया की आरोपी के विरुद्ध पूर्व से ही मामला दर्ज था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >