तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि का आयोजन आज, तैयारी पूरी

तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि का आयोजन आज, तैयारी पूरी

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र हरिवंशपुर तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि का आयोजन शुक्रवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेगी. जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया की तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा की बलि आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पाठा की बलि चढ़ाने वाले श्रद्धालु अपने-अपने पाठा के साथ बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर खड़े रहेंगे. बताया कि पाठा बलि देने वाले श्रद्धालुओं को संकल्प शुल्क 100 की रसीद काटनी होगी. इसको लेकर मंदिर परिसर में काउंटर भी खोल दिया गया है. श्रद्धालुओं को पहले आओ पहले कतार में लग जाओ और पहले बलि दिलाकर जाओ का नियम लागू रहेगा. पाठा बलि आयोजन के पूर्व गुरुवार की शाम को बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी ने संयुक्त रूप से मंदिर पहुंचकर तैयारी का जायजा लेते हुए मंदिर के न्यास समिति को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >