पंजवारा रेलवे अंडरपास बना तालाब, राहगीर हो रहे हादसों का शिकार

आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई. अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. कई वाहन बीच पानी में ही बंद हो गए,

बाराहाट (बांका). पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरपास इन दिनों आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण अंडरपास में दो से चार फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे यह किसी तालाब में तब्दील हो गया है. इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के कारण वाहन चालक सड़क के गड्ढों का सही अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे गाड़ियां फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं. इस वजह से कई लोग घायल भी हो चुके हैं. सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब बाइक पर महिलाएं और बच्चे सवार होते हैं. इसके अलावा साइकिल सवार भी इस जलजमाव के कारण लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं. शुक्रवार को आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई. अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा. कई वाहन बीच पानी में ही बंद हो गए, जिससे चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास से जल निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए और इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >