पंचायत समिति सदस्य ने श्रीपाथर आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

पंचायत समिति सदस्य ने श्रीपाथर आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

धोरैया. प्रखंड के खड़ौंधा जोठा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 श्रीपाथर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 82 का स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या 32 पाये गये. पंचायत समिति सदस्य ने बच्चों के साफ-सफाई रहने, नाखून काटने का सलाह दिया. इस दौरान केंद्र पर सेविका व सहायिका उपस्थित थे. पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र एक छोटा सा चौपाल पर संचालित है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी है. उनके द्वारा पंचायत समिति की बैठक में वार्ड नंबर 14 में भवन नहीं होने का मामला सदन में बार-बार उठाया गया है, लेकिन भवन नहीं बनने की दिशा में पहल होना विभाग के उदासीनता प्रतीत हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >