एनएच पर हाइवा को बचाने में धान लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

बौंसी-हंसडीहा एनएच पर पाठक पुल के समीप शुक्रवार को धान लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया

बौंंसी.

बौंसी-हंसडीहा एनएच पर पाठक पुल के समीप शुक्रवार को धान लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा से बचने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा फंसा. दुर्घटना में ट्रक चालक मनीष कुमार और खलासी नीतीश कुमार बाल-बाल बच गये. सूचना पर बौंसी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस की मदद से ट्रक को सड़क किनारे से हटाया गया, जिससे कुछ देर बाद यातायात सामान्य हो सका. ट्रक चालक ने बताया कि सामने से आ रहे हाइवा चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया. ट्रक में धान लोड है, जिसे जगदीशपुर ले जाया जा रहा था. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >