ओएसआर प्रशिक्षण से पंचायतों की आय क्षमता को मिली मजबूती

ओएसआर प्रशिक्षण से पंचायतों की आय क्षमता को मिली मजबूती

पंचायत प्रतिनिधियों को आय सृजन और वित्तीय प्रबंधन की दी गयी जानकारी, समन्वय पर भी दिया जोर

बौंसी. बौंसी बाजार स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) में मंगलवार को स्वयं स्रोत राजस्व (ओएसआर) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर, बाराहाट बीडीओ गोपाल कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्यामसुंदर कुमार, डीपीआरसी की नोडल पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ओएसआर की अवधारणा, इसके विभिन्न स्रोतों तथा प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गयी. बताया गया कि किस प्रकार पंचायतें अपने स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आय अर्जित कर सकती हैं और विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू कर सकती हैं. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर मौजूद संभावित राजस्व स्रोतों की पहचान, उनके संग्रहण की प्रक्रिया व वित्तीय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही विभिन्न विभागों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के बीच समन्वय व आपसी सहयोग को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि जिले में समग्र विकास को भी गति मिलती है. प्रशिक्षण कार्यक्रम को बांका जिले में सक्षम, आत्मनिर्भर और उत्तरदायी पंचायतों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >