छात्रपाल में विशेष विकास शिविर का आयोजन

सदर प्रखंड क्षेत्र के छात्रपाल में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया.

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र के छात्रपाल में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना एवं आम जनमानस को उनके अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी. शिविर में जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र सहित अन्य विभागीय कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया. शिविर के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा पात्र लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गये. साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत चिन्हित लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >