अंग संस्कारशाला : पथरा पंचायत में अब संस्कार के साथ पढ़ाई करेंगे बच्चे

Banka News : पथरा पंचायत में अंग संस्कारशाला के उद्घाटन को लेकर हुई बैठक में बच्चों की सर्वांगीण शिक्षा और संस्कारों पर जोर दिया गया. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज निर्माण का लक्ष्य तय किया गया.

पंजवारा (बांका) से गौरव कश्यप की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के पंजवारा प्रखंड में पथरा पंचायत के अंतर्गत अंग संस्कारशाला के संचालन और उद्घाटन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कार, भाषा, गणित, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ खान-पान पर विस्तृत चर्चा हुई. सभी उपस्थित सदस्यों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया.

संस्कारित शिक्षा पर दिया गया बल

स्वतंत्र विचारक और लेखक जेबियर झा ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली और पोषण पर जोर देते हुए कहा कि चीनी के स्थान पर स्टेविया के पौधे का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है. जेबियर झा ने कहा कि शिक्षा और संस्कार का समन्वय ही समाज और राष्ट्र की उन्नति का आधार है.

भाषा और गणित में मजबूत नींव

संस्था के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि भाषा और गणित की प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है. उन्होंने बताया कि मजबूत शिक्षा आधारित नींव होने पर ही बच्चे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. बच्चों में इस प्रकार की शिक्षा और संस्कार विकसित करना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है.

समाजसेवी दृष्टिकोण

पथरा पंचायत के समाजसेवी और मुखिया पति मदन कुमार मंडल ने कहा कि आज समाज को संस्कारयुक्त और नैतिक शिक्षा की सख्त आवश्यकता है. उन्होंने संस्था के स्वयंसेवकों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. शिक्षिका खुशी कुमारी ने भी कहा कि समय और प्रयास शिक्षा और समाज के उत्थान में लगाना ही सभ्य और जागरूक समाज का निर्माण कर सकता है.

बैठक में उपस्थित गणमान्य

बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक सुधीर कुमार, पिंटू यादव, शंभू यादव, पथरा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद ठाकुर, स्वच्छता कर्मी सुमित कुमार, रामप्रवेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने अंग संस्कारशाला के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >