सदर अस्पताल बांका में आज 24 घंटे एसएनसीयू-इमरजेंसी सेवा, जानें किस पाली में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

सदर अस्पताल बांका में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार किया गया है. अब ओपीडी दो पालियों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. वहीं, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाएं 24 घंटे, तीन पालियों में उपलब्ध रहेंगी.

सदर अस्पताल बांका में शुक्रवार को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. वहीं एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा तीन पालियों में 24 घंटे चालू रहेगी. अस्पताल में अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज के लिए ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी पहली ओपीडी

सदर अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ दिलीप कुमार मरीजों की जांच करेंगे. गायनी ओपीडी में डॉ अनिता अरुण, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात अपनी सेवा देंगी.

सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार झा मरीजों को देखेंगे, जबकि पीडिया ओपीडी की जिम्मेदारी डॉ पंकज कुमार गुप्ता संभालेंगे. आंखों से संबंधित मरीजों की जांच के लिए आई ओपीडी में डॉ धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार मौजूद रहेंगे.

दांत और फिजियोथेरेपी के मरीजों को भी मिलेगी सुविधा

अस्पताल में डेंटल ओपीडी भी निर्धारित समय पर संचालित होगी. यहां डॉ मनोज कुमार मरीजों की जांच एवं इलाज करेंगे. वहीं फिजियोथेरेपी ओपीडी में डॉ मणिशंकर कुमार और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे. इससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को संबंधित विभाग के चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा.

तीन पालियों में 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी और एसएनसीयू

सदर अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तीन पालियों में लगायी गयी है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी.

एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जितेंद्र कुमार और तीसरी पाली में डॉ रविकांत ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी में पहली पाली में डॉ संजय कुमार सुमन, दूसरी पाली में डॉ अमल आनंद और तीसरी पाली में डॉ रविकांत मरीजों को आपातकालीन सेवा देंगे.

महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ अनिता अरुण अपनी सेवा देंगी. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार निर्धारित रोस्टर के तहत मरीजों को लगातार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.

ये भी पढ़ें : पूरे बिहार में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >