मैराथन दौड़ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, युवाओं में उत्साह

मंदार परिक्रमा पथ पर आगामी 18 जनवरी को होने वाले दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है

बौंसी. मंदार परिक्रमा पथ पर आगामी 18 जनवरी को होने वाले दिग्विजय मंदार मैराथन दौड़ को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. आयोजकों के अनुसार इच्छुक प्रतिभागी अब https://ddsm marathon.in/ वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. आयोजन समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष उर्फ निप्पू पांडे ने बताया कि अब तक करीब 300 से ज्यादा धावकों के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है. जानकारी हो की बांका लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. दिग्विजय सिंह की याद में इसे हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है. आयोजकों ने जानकारी दी कि मैराथन दौड़ के बाद विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गयी है, जबकि मैराथन दौड़ 18 को आयोजित होगी. आयोजकों ने प्रतिभागियों से समय पर पंजीकरण कराने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >