जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में जमीन विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार बरौथा गांव की चिंता देवी पति शिव शंकर यादव को पांच कट्ठा जमीन था. जिस जमीन पर गांव के ही एक दबंग द्वारा दबंगई पूर्वक कब्जा कर लिया गया. जब वृद्ध महिला चिंता देवी ने जमीन कब्जा करने का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुवे दबंगों ने मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित वृद्ध महिला चिंता देवी ने सोमवार को थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही रंजीत यादव और उसके पुत्र के विरुद्ध शिकायत की है. रंजीत यादव ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >