पोषण से मिलेगा टीबी पर विजय का संबल, बांका में निक्षय मित्रों ने 13 टीबी मरीजों को दी सहायता

Nikshay Mitra TB Nutrition Belhar : बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निक्षय पोषण योजना के तहत 13 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया. इस दौरान मरीजों को नियमित उपचार और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया. निक्षय मित्रों ने इस पुनीत कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

बेलहर बांका से अभय कुमार 'सोनू' की रिपोर्ट

Nikshay Mitra TB Nutrition Belhar : बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 13 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया. इस दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार के महत्व और नियमित उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया.

13 मरीजों को मिला पोषण किट

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के चिन्हित 46 टीबी मरीजों में से 13 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया. उन्हें टीबी से पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गई. स्वास्थ्य कर्मियों ने बीमारी से बचाव और उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी.

निक्षय मित्रों ने उठाया पोषण का जिम्मा

प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों सहित कुल 55 लोगों को निक्षय मित्र बनाया गया है. सभी निक्षय मित्रों ने एक-एक हजार रुपये की सहयोग राशि देकर टीबी मरीजों के लिए पोषाहार उपलब्ध कराया. कार्यक्रम में कई निक्षय मित्रों ने एक-एक मरीज को गोद लेकर उनके पोषण और सहयोग का दायित्व भी स्वीकार किया.

टीबी मुक्त बेलहर का लिया संकल्प

कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. राय बहादुर, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति राज, डॉ. सूफी बेगम, डॉ. खेमानी गोपाल राम, डॉ. कुमारी आकांक्षा, डॉ. संजय कुमार सिंह सहित सीएचओ मो. सर्वर, जो महादेव गोरख, राहुल रजवानिया और सौरभ कुमार उपस्थित रहे. सभी ने टीबी मुक्त बेलहर और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया.

पौष्टिक आहार का किया गया वितरण

मरीजों को पोषाहार के रूप में चावल, आटा, दाल, सब्जी, खाद्य तेल, अंडा सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उपचार के दौरान उनका पोषण स्तर बेहतर बना रहे और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit Kr Sinha

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >