बांका/रजौन. रजौन प्रखंड अंतर्गत दीपनारायण सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभागियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार, डीएन सिंह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस पीओ डॉ. राजीव रंजन सिंह, पूर्व एनएसएस पीओ डॉ. अनिल कुमार राव, निखिल झा, डॉ. शबनम भारती, प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व मौके पर उपस्थित टीएमबीयू एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, निखिल झा सहित अन्य अतिथियों का स्वागत फूलमाला, बुके, अंगवस्त्र देकर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत, गणेश वंदना एवं स्वागत से किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. टीएमबीयू एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने अपने हाथों से सभी प्रतिभागियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया. अपने संबोधन में उन्होंने एनएसएस के कार्यों एवं इसके उपलब्धियों को गिनाते हुए इस सात दिवसीय शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एनएसएस पीओ डॉ. राजीव रंजन सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया. इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार सिंह, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, पूर्व एनएसएस पीओ डॉ. अनिल कुमार राव, मुनेश्वर यादव, एनएसएस डीआई सागर कुमार, रोहित, कार्तिक, अंकित, रणवीर, अनोखा, कल्पना, सपना, निशा, काजल भारती, पूजा सहित अन्य स्वयंसेवकों के अलावे महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
