25 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

25 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

अमरपुर. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ विपिन बिहारी के नेतृत्व में अमरपुर थानाध्यक्ष सहित गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को जिला के टॉप 10 में शामिल 25 ईनामी कुख्यात अपराधी कृष्णा दास को गिरफ्तार कर लिया है. जो रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी योगेश दास का पुत्र है. एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया है कि विगत 4 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना मिली थी. कि थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव के एक घर में कुख्यात अपराधी मिथुन यादव अपने अन्य अपराधी साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद अमरपुर थानाध्यक्ष पुलिस बलों के साथ उक्त गांव में छापेमारी के लिए पहुंची थी. इस दौरान पुलिस बलों को देखते ही अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे. मौके पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया था. जबकि अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये थे. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया था कि इस घटना में कृष्णा दास सहित अन्य शामिल है. जिसके बाद मामले में अमरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए फरार अपराधी कृष्णा दास सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया गया. लेकिन अपराधी पुलिस को अबतक चकमा दे रही थी. मामले में 17 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा दास को भागलपुर टोल प्लाजा के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है. जो मिथुन यादव गिरोह का सक्रीय सदस्य है. एसडीपीओ ने बताया है कि उक्त अपराधी जिला टॉप 10 में शामिल है. साथ ही 25 हजार रूपये ईनामी घोषित था. इसके अलावा गिरफ्तार कृष्णा दास के विरूद्ध अमरपुर थाना में आर्म्स एक्ट से लेकर विभिन्न मामले में पांच प्राथमिकी दर्ज है. वहीं बांका थाना में भी मारपीट व लूटपाट जैसे मामले में एक प्राथमिकी दर्ज है. बताया जा रहा है पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस को कई अहम जानकारी और दी है. इस कार्रवाई में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित गठित टीम में दारोगा विक्की कुमार, दारोगा राहुल सिंह, संतोष कुमार श्रीवास्तव, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी व अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >