धोरैया.
मध्य विद्यालय पटवा श्रीपाथर में प्रखंड स्तरीय विषयक गैर आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षक विष्णुदेव ठाकुर व साधनसेवी रेनू कुमारी द्वारा पांच पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा. शारीरिक शिक्षक विष्णु देव ठाकुर ने बताया कि इसमें दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांग अधिनियम पर चर्चा, दिव्यांगता के कारण व रोकथाम के उपाय, दिव्यांगों को मिलने वाली सरकारी लाभ पर चर्चा व प्रमाण पत्र बनवाने के तरीके आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बताया गया कि इसमें प्रखंड में पदस्थापित चिन्हित शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय पांडे के देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
