पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, कार्यकारिणी सदस्य पद रहा खाली

पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

अंतिम दिन केवल एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नहीं आया कोई आवेदन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गयी. नामांकन के अंतिम दिन केवल एक उम्मीदवार, चंदन कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है.

दो दिनों के नामांकन का लेखा-जोखा

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) विपिन कुमार ने बताया कि दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन, शुक्रवार को एक भी आवेदन नहीं मिला था. शनिवार को केवल चंदन कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की. हालांकि, कार्यकारिणी के लिए भी नामांकन होना अनिवार्य था, लेकिन किसी भी सदस्य ने इसके लिए पर्चा दाखिल नहीं किया.

आगे की चुनावी प्रक्रिया पर संशय

कार्यकारिणी सदस्य पद के खाली रहने के कारण अब आगे की चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. बीसीओ ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं होने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी. आगे चुनाव आयोजित होगा या नहीं, इस पर वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर ही निर्णय लिया जाएगा. इस अवसर पर चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी लेखापाल एमएम सुल्तान, कार्यपालक सहायक नवीन कुमार सहित अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >