धोरैया में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, 20 को वोटिंग

आगामी 20 अप्रैल को प्रखंड की एकमात्र पंचायत पैर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी

धोरैया

. आगामी 20 अप्रैल को प्रखंड की एकमात्र पंचायत पैर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. नामांकन तिथि के अंतिम दिन एक अध्यक्ष पद जबकि नौ सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. अंतिम दिन पैर पंचायत के शिवशंकर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. दो दिन तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल तीन अध्यक्ष पद व 15 सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया. मालूम हो कि 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. 10 व 11 अप्रैल को उम्मीदवार के नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. वहीं 13 अप्रैल उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी लिए जाने का समय निश्चित है. वहीं 13 अप्रैल को ही उम्मीदवार के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. साथ ही 20 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जायेगा. जहां मतदान क़े उपरान्त प्रखंड मुख्यालय में मतगणना की जायेगी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >