शंभुगंज में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे व स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मौके पर बाबूलाल मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >