गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र के भाग गांव में मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया.

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के भाग गांव में मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया. शुक्रवार को भवन का शिलान्यास करते गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिंह ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर जगह मिल पायेगा. शिलान्यास से पूर्ण विधिवत पूजा अर्चना और भूमि पूजन किया गया. मालूम हो कि गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री के विशेष अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री के द्वारा 14 लाख 99 हजार की राशि से मुख्यमंत्री स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत यहां पर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. ग्राम वासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि भवन बनने से गांव की अनेक समस्याओं का समाधान होगा और सभी कार्यक्रम एक ही स्थान पर संपन्न हो सकेंगे. इस मौके पर भाजपा नेता दिगंबर यादव, अशोक मिश्रा, अमित दुबे, राघवेंद्र मिश्रा, सुखदेव यादव, कोको ठाकुर, कौशलेंद्र मिश्र सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >