सांसद ने पीएम कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

सांसद ने पीएम कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

फुल्लीडुमर. आगामी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सांसद गिरिधारी यादव ने गुरुवार को कन्या उच्च विद्यालय खेसर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रमुख रुप से बिहार के राज्यपाल, लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए गठबंधन के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे. कहा कि पीएम कार्यक्रम के दौरान सुबे सहित देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त की सौगात देंगे. पीएम कार्यक्रम में क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आमजनों की दमदार उपस्थिति होगी. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से मुस्तैदी के साथ तैयारी में जुट आने की अपील की गयी. उन्होंने लोगों को कार्यक्रम स्थल भागलपुर ले जाने व उन्हें वापस पहुंचाने के लिए विभिन्न जगहों पर प्वाइंट तैयार करने एवं इसकी सूची बनाने की बात कहीं. बाद में सांसद क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत हुये. मौजूद लोगों ने खेसर-डलवामोड भाया शंभुगंज सड़क एवं खेसर-तारापुर जिलानी पथ निर्माण कार्य में संवेदक पर मनमानी का आरोप लगाया. कहा कि कार्य में गुणवत्ता की घोर अनदेखी की जा रही है. मामले में जांच कराने की मांग की गयी. इसके अलावा बांका से भितिया नवादा रेल परियोजना के विस्तारीकरण की मांग की गयी. मौके पर सांसद ने कहा कि पीएम व सीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. आने वाले समय में क्षेत्र का और विकास होगा. इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुजानंद अनुज, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, पूर्व जिप सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह व कमलकांत यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा, शंकर पासवान, अरविंद यादव, अशोक देव, संजय मांझी, सुदर्शन शाह, विवेकानंद तांती, राजेश राय, संजय मंडल, संतोष यादव, पिंटू यादव, सुभाष प्रसाद सिंह, चंदन सिंह, कुणाल भगत, शिवकुमार उपाध्या, विवेकानंद मंडल, अमरेंद्र राउत, अशोक भगत, रामलखन भगत, सोनू कुमार सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >