मोटर खराब, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

करहरिया के वार्ड छह का हाल

धोरैया. प्रखंड के करहरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड छह में पीएचईडी के जल मीनार से 11 दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन पासवान ने बुधवार को धोरैया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अरविंद कुमार से इसकी शिकायत की. कहा कि मोटर जल जाने के कारण विगत दिनों से भारी पेयजल संकट का सामना ग्रामीण कर रहे हैं. वहीं ग्रामीण राजेंद्र पासवान, मोहम्मद जहांगीर आदि ने बताया कि अब तक मोटर को ठीक नहीं कराया गया है. गर्मी के इस मौसम में भी पेयजल नहीं मिलने से ग्रामीण हलकान हैं. इस संदर्भ में बीडीओ ने दूरभाष पर पीएचईडी की कनीय अभियंता से समस्या के समाधान की बात कही. बीडीओ ने बताया कि जल्द ही मोटर ठीक करा कर वहां पर पेयजलापूर्ति बहाल करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >