शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुमन प्रसाद सिंह के पुत्र छोटू कुमार पर आरोप है कि उसने गांव के ही एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब लड़की चार माह की गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची और शादी की मांग की, लेकिन आरोपी पक्ष ने गर्भपात कराने तथा दूसरी जगह शादी करने के लिए खर्च देने की बात कही. इसके बाद मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा. पंचायत में भी आरोपी पक्ष द्वारा गर्भपात कराने और ढाई लाख रुपये देकर दूसरी जगह शादी कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पीड़िता पक्ष और ग्रामीणों ने अस्वीकार कर दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी पक्ष द्वारा लगातार धमकी दी जाने लगी. इससे परेशान होकर वह अपने परिजनों के साथ रविवार को थाना पहुंची और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >