वनवासी सम्मेलन में मंत्री श्रवण कुमार व जदयू प्रदेश अध्यक्ष होंगे शरीक

-आगामी दो मार्च को देवासी पंचायत के हथगढ में आयोजित होगा कार्यक्रम

-आगामी दो मार्च को देवासी पंचायत के हथगढ में आयोजित होगा कार्यक्रम कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत आदिवासी बाहुल गांव हथगढ में आगामी 2 मार्च को वनवासी सम्मेलन का आयोजन होगा. जिसकी सफलता को लेकर जोर-शोर से तैयारियां व प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं. रविवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में जदयू के किसान सह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव औंकार यादव की अध्यक्षता में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. जिसमें वनवासी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विमर्श हुआ. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सदस्य सह पूर्व उपप्रमुख बालेश्वर दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी, कठौन पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. जदयू नेता औंकार यादव ने बताया कि हथगढ में आयोजित होने वाले वनवासी सम्मेलन में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार व जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुख्य अतिथि होंगे. वनवासी सम्मेलन के माध्यम से हथगढ़, डोंकाडीह, मोहलिया व ललमटिया गांवों में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री से जुड़े बेरोजगार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा. लोगों को मत्स्य पालन, बकरी पालन, पौधारोपण, पत्तल से थाली-प्लेट निर्माण जैसे कई रोजगारों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >