पुरानी रंजिश में अधेड़ को चाकू मारकर किया जख्मी

पुरानी रंजिश में अधेड़ को चाकू मारकर किया जख्मी

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खुर्द मोहनपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक अधेड़ को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद विष्णुदेव दास जख्मी हालत में थाना पहुंचे. जहां से पुलिस पदाधिकारी ने इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जानकारी के अनुसार खुर्द मोहनपुर गांव निवासी विष्णुदेव दास अपने घर पर था. उसी वक्त कपिल दास अपने अन्य परिजनों के साथ विष्णुदेव दास के घर में घुसकर मारपीट करने लगा. मारपीट के क्रम में विष्णुदेव दास को कपिल दास ने चाकू मार दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही भाग कर जान बचाया और किसी तरह थाना पहुंच कर गांव के ही कपिल दास, फूलो देवी, राहुल दास, अंकित कुमार और रिमझिम कुमारी के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. जख्मी विष्णुदेव दास ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नियत से चाकू मारकर जख्मी किया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. वहीं आरोपी कपिल दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया. उधर अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल कि जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >