पैक्स अध्यक्षों की हुई बैठक

पैक्स की समस्याओं पर हुई चर्चा

बांका. जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में बांका व अमरपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में पैक्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं की विस्तृत चर्चा की गयी और उसके समाधान पर बात की गयी. इसके अतिरिक्त उर्वरक लाइसेंस, अन्य व्यवसाय, प्रबंधक का ट्रेनिंग, सीएमआर के लिए मिलर को निर्देश, सीएमआर के भुगतान के लिए विभाग से अनुरोध सहित अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक चर्चा की गयी. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं को प्रति जागरूक करने को कहा. इसकी जानकारी बांका व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >