शंभुगंज में आवास सर्वे को लेकर बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे को लेकर एक बैठक बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

प्रतिनिधि शंभुगंज. आईटी भवन शंभुगंज परिसर स्थित मिनी सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे को लेकर एक बैठक बीडीओ नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में आवास सुपरवाइजर जीतेन्द्र वर्मा, बीडब्ल्यूओ गौतम कुमार एवं सभी पंचायत सचिव, आवास सहायक व विकास मित्र उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सभी छुटे हुए योग्य लाभार्थी को 28 मार्च तक सभी सर्वेयर, विकास मित्र को शत प्रतिशत सर्वे करने का निर्देश, सभी सर्वेयर को प्रधानमंत्री आवास योजना 2024-25 के तहत सभी योग्य लाभार्थी जैसे एससी, एसटी, दिव्यांग जन, इबीसी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, अन्य का लोक शिकायत से संबंधित परिवाद सहित अन्य संबंधित परिवाद, जन��्रतिनिधि द्वारा दिये गये लाभार्थी आवेदन आदि को 29 मार्च तक शत प्रतिशत सर्वे कर सर्वेक्षित करने का प्रमाण पत्र देने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिये गये. इस मौके पर सभी पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >