भगवान के रथयात्रा को लेकर उत्साहित हैं मंदारवासी

बौंसी में भगवान मधुसूदन की रथ यात्रा को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

बौंसी. बौंसी में भगवान मधुसूदन की रथ यात्रा को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. मालूम हो कि शुक्रवार को भगवान मधुसूदन रथ पर सवार होकर प्रजा का हाल-चाल जानने निकलेंगे. हालांकि रथ यात्रा को लेकर सड़क के किनारे का अतिक्रमण अब तक हटाया नहीं गया है. ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है. मालूम हो कि इस मौके पर भारी संख्या में बिहार, झारखंड व बंगाल के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. पिछले दिनों एसडीएम राजकुमार और एसडीपीओ कुमारी अर्चना के द्वारा रथ यात्रा और श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लिया गया था और अतिक्रमण हटाने व व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए थे.

रथ की रंगाई का काम हुआ पूरा

भगवान मधुसूदन जिस रथ पर सवार होकर रथयात्रा पर निकलेंगे अंचल प्रशासन के निर्देश पर रथ की सफाई और रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. रथशाला से रथ को बाहर कर दिया गया है. नगर पंचायत के द्वारा भी मंदिर परिसर व आसपास के इलाके की साफ सफाई करवाई गई है. कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी के द्वारा इसके लिए सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रथ सजावट तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है.पंडा समाज के साथ साथ स्थानीय लोगों को रथ यात्रा मेला को लेकर काफी उत्साह है. श्रद्धालु के द्वारा भगवान के रथ को हाथों से खींच कर नगर भ्रमण कराया जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान का रथ छूने के बाद लोगों की मनोकामना पूरी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >