दीवार से फिसलकर गिरने से अधेड़ की हुई मौत, घर में पसरा मातम

प्रखंड क्षेत्र के श्रीपाथर गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दीवार से फिसलकर गिरने के कारण 48 वर्षीय ढेनु हेम्ब्रम की मौत हो गयी.

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के श्रीपाथर गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दीवार से फिसलकर गिरने के कारण 48 वर्षीय ढेनु हेम्ब्रम की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ढेनु हेम्ब्रम अपने घर पर चदरा चढ़ा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर पड़े. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योति राजबार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं चिकित्सक ने बताया कि दीवार से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी. चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव को एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव श्रीपाथर भेज दिया गया है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना की सूचना पर धोरैया पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >