घरेलू विवाद में खाया कीटनाशक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बांका के कटोरिया में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कीटनाशक खा लिया है. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

कटोरिया (बांका). कटोरिया प्रखंड की बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत जखाजोर गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक खा लेने का मामला सामने आया. घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई. परिजनों ने बिना देर किए गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया. फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है. -मामूली विवाद में खाया कीटनाशक

पीड़ित की पहचान जखाजोर गांव निवासी स्वर्गीय सुफल यादव के 60 वर्षीय पुत्र लुझो यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मामूली घरेलू विवाद हुआ था. इसी दौरान आवेश में आकर लुझो यादव ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ लिया. कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल टीम ने किया उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने पीड़ित का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से उपचार शुरू कर दिया गया है तथा मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >