कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत के भेलवा गांव निवासी मो बदरूद्दीन ने गुरुवार को थाना में लिखित आवेदन दी है. जिसमें उसके द्वारा खरीदी गई केबाला जमीन पर जुताई करने से रोकने एवं रंगदारी की मांग करने का आरोप गांव के ही लोगों पर लगाया है. आवेदक ने बताया है कि गांव के ही मो मोजमिल अंसारी, इरशाद अंसारी सहित सतरह लोगों ने जबरन उसे जमीन जोतने से रोक दिया. आवेदन में दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है. आवेदक ने पुलिस से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है. कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जमीन जोतने से रोकने व रंगदारी मांगने का आरोप
कटोरिया के भेलवा गांव में जमीन जोतने से रोकने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन जोतने से रोकने व रंगदारी मांगने का आरोप