बेलहर के दमजोर गांव में हुआ मक्का फसल कटनी प्रयोग, अब तय होगा उत्पादन का सही आंकड़ा

Banka News : बांका के बेलहर प्रखंड में खेतों के बीच शुक्रवार को मक्का फसल कटनी प्रयोग किया गया. आधुनिक ऐप और वैज्ञानिक तरीके से हुए इस प्रयोग के जरिए सरकार अब किसानों की फसल उत्पादन क्षमता का सटीक आंकलन करेगी.

बेलहर (बांका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट : बांका जिले के बेलहर पंचायत अंतर्गत दमजोर village में शुक्रवार को मक्का फसल कटनी प्रयोग कराया गया. राज्य सांख्यिकी विभाग के निर्देश पर कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रयोग का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी ऋचा सिंह ने किया. इस दौरान खेतों में वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन का आंकलन किया गया.

वैज्ञानिक तरीके से हुई मक्का फसल की कटनी

जानकारी के अनुसार मक्का फसल कटनी प्रयोग 15 मीटर × 15 मीटर क्षेत्र में कराया गया. इस प्रक्रिया को जीसीआईएस ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया, ताकि उत्पादन का सही डेटा तैयार किया जा सके. कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रयोग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन दर का सटीक आकलन करना है.

सरकार की योजनाओं में होगा उपयोग

अधिकारियों के अनुसार फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर केंद्र और राज्य सरकार कृषि योजनाओं का क्रियान्वयन करती है. इसी डेटा के जरिए फसल उत्पादन, अनुदान, बीमा और अन्य कृषि योजनाओं की रणनीति तैयार की जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे ऐसे प्रयोग किसानों को भविष्य में बेहतर योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार साबित होते हैं.

किसानों और कृषि कर्मियों की रही मौजूदगी

फसल कटनी प्रयोग के दौरान किसान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार पंडित और प्रफुल्ल कुमार समेत कई कृषि कर्मी मौजूद रहे. इसके अलावा किसान विकास कुमार सिंह, प्रियारंजन कुमार सहित आसपास के कई किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अधिकारियों से खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की.

कृषि क्षेत्र में तकनीक का बढ़ रहा इश्तेमाल

कृषि विभाग अब खेती और उत्पादन के आंकलन में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ा रहा है. जीसीआईएस ऐप के माध्यम से डेटा संग्रहण से पारदर्शिता और सटीकता दोनों बढ़ रही है.कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों को योजनाओं का लाभ तेजी और बेहतर तरीके से मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >