हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बांका/ रजौन. रजौन थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व लालमोहन पांडे की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रूपसा गांव में छापेमारी कर आरोपी सुखन मंडल उर्फ रवि कुमार को गिरफ्तार किया. ज्ञात हो कि 25 अगस्त 2025 की रात जमीनी विवाद को लेकर रूपसा गांव में वृद्ध दंपति पर हमला किया गया था. आरोपियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए लालमोहन पांडे की गला दबाकर हत्या कर दी थी, जबकि उनकी 83 वर्षीय पत्नी चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी थी. पीड़िता चिंता देवी के बयान पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर उसके गांव से आरोपी सुखन मंडल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. आरोपी से पूछताछ की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >