ठोकर लगने से गिरे मधुबनी के कांवरिया, मौत

ठोकर लगने से गिरे मधुबनी के कांवरिया, मौत

कांवरिया पथ में गोड़ियारी नदी के समीप हुई घटना

फोटो 19 बीएएन 100 विलाप करती पत्नी रामदया देवी.

चांदन (बांका)

चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवरिया पथ में गोड़ियारी नदी के निकट कांवर लेकर चलने के दौरान ठोकर लगने से मधुबनी जिले के एक कांवरिया गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतक कांवरिया की पहचान मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैमा गांव निवासी 60 वर्षीय भूखन पासवान के रूप में हुई है. मृतक कांवरिया की पत्नी रामदया देवी ने बताया कि वह अपने पति समेत 30 लोगों के दल के साथ कांवर लेकर बाबाधाम जा रही थी. गोड़ियारी नदी पार करने के बाद पति भूखन पासवान ठोकर लगने से गिरकर बेहोश हो गये, एंबुलेंस से उन्हें चांदन पीएससी ले जाया गया, जहां डॉ शशिकांत ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >