शंभुगंज. शंभुगंज में अब प्यार पर पहरेदारी बढ़ गयी है. चाहे गांव हो या शहर लोगों द्वारा प्रेमी प्रेमिकाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है. इस दौरान दो अलग-अलग गांव के युवक को प्रेमी बनकर प्यार करना महंगा पड़ गया. शादी करने की नियत से युवक अपने प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया और मामला थाना तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों ही प्रेमी को रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा गया. जानकारी के अनुसार पहला मामला किरणपुर गांव का है. जहां गांव के ही बीएड की पढ़ाई कर रहे छात्र सौरभ कुमार का एक नाबालिग छात्रा से प्रेम हो गया. इस दौरान दोनों शादी करने की नीयत से घर से फरार हो गया. घटना के बाद छात्रा के परिजन ने पहले तो काफी खोजबीन किया, लेकिन जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो सौरभ कुमार पर अपनी पुत्री के अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर केस दर्ज किया. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में सौरभ कुमार को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. पुलिस ने छात्रा को बयान के लिये न्यायालय भेज दिया और सौरभ कुमार को जेल भेज दिया. वहीं दूसरी घटना बंधुडीह गांव की है. जहां युवक राहुल कुमार को एक युवती से प्यार करना महंगा पड़ गया. राहुल अपने प्रेमिका के साथ शादी करने की नियत से घर से फरार हो गया. मामला थाना तक पहुंचाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया. इसके बाद युवती को बयान के लिये न्यायालय भेजा और राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
