स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन का आखिरी मौका, आज तक कर सकते हैं आवेदन, 29 मई तक सुधार की सुविधा

Banka News : अगर आपने अभी तक स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके लिए राहत की खबर है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है और अब छात्रों को त्रुटि सुधार का भी अंतिम मौका दिया गया है.

रजौन (बांका) से पियूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक यूजी सेमेस्टर-1 सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन तिथि का विस्तार कर दिया गया है. रजौन स्थित डीएन सिंह महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया है.

पहले बढ़ी आवेदन तिथि, अब मिला सुधार का मौका

प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित थी. बाद में इसे बढ़ाकर 27 मई किया गया. वहीं अब जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह गयी है, उन्हें 29 मई तक सुधार करने का अंतिम अवसर दिया गया है.उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्र अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकते हैं. इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा.

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक www.tmbu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से समय रहते आवेदन और सुधार प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

लाइब्रेरी साइंस में भी चल रही नामांकन प्रक्रिया

प्रभारी प्राचार्य ने जानकारी दी कि कॉलेज में लाइब्रेरी साइंस कोर्स में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है. कई छात्र-छात्राएं इसमें नामांकन ले चुके हैं और अभी भी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है.उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में लाइब्रेरी साइंस को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है.

छात्रों को समय सीमा का रखना होगा ध्यान

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन या सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में छात्र-छात्राओं को सलाह दी गयी है कि वे जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >