जमीन सर्वे कर्मी को मारी गोली, भागलपुर में इलाज जारी

मुंगेर जिला के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरभट्टा गांव निवासी नीतीश कुमार को गांव में ही आपसी विवाद को लेकर गोली मारकर जख्मी कर दिया.

फुल्लीडुमर. मुंगेर जिला के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरभट्टा गांव निवासी नीतीश कुमार को गांव में ही आपसी विवाद को लेकर गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक फुल्लीडुमर प्रखंड में जमीन सर्वे अमीन पद पर कार्यरत है. जख्मी नीतीश ने बताया कि फुल्लीडुमर सर्वे कार्यालय से मंगलवार को कार्य समाप्ति के बाद दोपहर करीब तीन बजे घर गया. गांव पहुंचते ही पड़ोसी मुनेश्वर यादव का पुत्र मृत्युंजय कुमार यादव अपने घर के पास गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गयी. परिजनों के द्वारा जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया. जहां डॉ केशव कुमार निराला ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि गोली युवक के कूल्हे के अंदर फंस गयी है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >