मुखिया ने गरीबपुर पंचायत सरकार भवन निर्माण का किया शिलान्यास

प्रखंड क्षेत्र की गरीबपुर पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी ने शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया.

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र की गरीबपुर पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी ने शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मौके पर मुखिया ने बताया कि यहां करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जायेगा. अमरपुर कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाया जायेगा. पंचायत सरकार भवन के बनने से पंचायत के लोगों को यहां ही सारी सुविधाएं मिलेगी. छात्रों को आय, आवासीय व जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा. इसके अलावा पंचायत के किसानों व आम लोगों को भी सारी सुविधाएं मिलेगी. इस मौके पर संवेदक संतोष कुमार कानोडिया समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >