शादी के नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी लीलागोड़ा गांव से एक नाबालिग लड़की का शादी के नियत से अपहरण

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधारी लीलागोड़ा गांव से एक नाबालिग लड़की का शादी के नियत से अपहरण करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर लड़की की मां ने सदर थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि मेरी पुत्री किसी काम से बाजार गयी थी. कुछ देर बाद जब पुत्री को फोन किया तो उसने कहा कि मैं अपनी सहेली के साथ बाजार में हूं. काम के बाद कुछ देर में वापस घर चली जाऊंगी. देर शाम तक जब वापस नहीं आयी तो खोजबीन किया व सहेली से बात की तो उसने कहा कि आप की पुत्री को बगल के बंटी कुमार एवं मंटू कुमार ने अपने साथ ले गया है. इसके बाद उक्त युवक के घर पूछताछ के लिए गया तो उसके परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. जिससे मुझे पूर्ण विश्वास है कि उक्त दोनों युवक ने मिलकर मेरी पुत्री को शादी के नियत से अपहरण कर लिया है. वहीं आवेदक को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >