दुकानदार से गाली-गलौज कर सोने की चेन, घड़ी व मोबाइल छीना, थाना में रिपोर्ट दर्ज

दुकानदार राहुल चौधरी ने गाली-गलौज कर सोने की चेन, घड़ी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज मामले में कनचपरा गांव के गौतम यादव व उसके एक अज्ञात साथी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.

बांका कटोरिया से दीपक चौधरी की रिपोर्ट:

बांका: कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी क्षेत्र के जमदाहा बाजार निवासी दुकानदार राहुल चौधरी ने गाली-गलौज कर सोने की चेन, घड़ी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज मामले में कनचपरा गांव के गौतम यादव व उसके एक अज्ञात साथी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है.

पीड़ित दुकानदार राहुल चौधरी ने बताया कि वह अपनी दुकान से धान का पैसा देने नकटी गांव स्थित मुनिलाल मुर्मू के घर जा रहा था. रास्ते में बाइक खड़ी करके नशे में धुत गौतम यादव खड़ा था. उसने पांच सौ रुपये की डिमांड की. जब दुकानदार बगल से आगे निकलने की कोशिश करने लगा तो आरोपी ने कॉलर पकड़ते हुए गाली-गलौज की. इसके बाद आरोपियों ने सोने की चेन, मोबाइल व घड़ी छीन ली. फिलहाल जमदाहा ओपी पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >