बारिश में अनियंत्रित टोटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Banka News : कटोरिया बाजार में शुक्रवार की दोपहर बारिश के बीच सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी. तेज रफ्तार और अनियंत्रित टोटो ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुईया रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान अनियंत्रित टोटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

बारिश के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कटोरिया बाजार के सुईया रोड में शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान सड़क फिसलन भरी हो गई थी. इसी दौरान एक अनियंत्रित टोटो ने बाइक चालक को जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल युवक की पहचान कटोरिया बाजार के देवघर रोड निवासी स्वर्गीय बसंत लाल साह के 38 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया.चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है. मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.

बारिश में बढ़ रहा सड़क हादसों का खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं. ऐसे में अनियंत्रित वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >